अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में कराची के सुपर हाईवे पर पुलिस और ख़ुफ़िया टीम नें संयुक्त रूप से आप्रेशन चलाते हुए हथियारों से भरा ट्रक पकड़ लिया।ट्रक में असलहे, बारूद और हज़ारों गोलियां लदी हुईं थीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार असलहे कराची में अली डे (यौमे अली अ.) के अवसर पर प्रयोग किये जाने थे। इस आप्रेशन में दो लोगों को गिरफ़्तार भी किया गया है।पुलिस के अनुसार हथियारों को ट्रक के गुप्त ख़ानों में छुपाया गया था जिसमें शार्ट गन, राइफल और एस एम जी समेत हज़ारों गोलियां मौजूद थीं। पुलिस के अनुसार गिरफ़्तार हुए अपराधियों का सम्बंध वहाबी आतंवादी संगठन से है।पिछले दिनों भी कराची के ही क्षेत्र पटेल पाड़ा के एक मकान में धमाके से तीन आतंकवादियों की मौत हो गई थी जबकि उनके घायल साथी नें स्वीकार किया था कि अली डे पर आतंकवादी गतिविधियां अंजाम देने के लिये बम बनाते समय धमाका हो गया जिसमें तीन आतंकवादियों की मौत हो गई थी। मरने वाले एक आतंकवादी के घर पर छापा मार कर विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी।
23 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 444575
पाकिस्तान में कराची के सुपर हाईवे पर पुलिस और ख़ुफ़िया टीम नें संयुक्त रूप से आप्रेशन चलाते हुए हथियारों से भरा ट्रक पकड़ लिया।